प्रदेश में जल्द होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार

भोपाल। प्रदेश में राज्यपाल चुनाव समाप्त होने के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए है। उन्हों ने कहा की इसके लिए हमारी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होनी है। उनका निर्देश मिलते ही मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह यह बयान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत से चर्चा के बाद दिया।
बताया जा रहा है कि राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण अब मंत्रिमंडल विस्तार कार्यवाहक राज्यपाल बनाकर होगा। इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को प्रभार मिल सकता है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह हो सकता है। मुख्यमंत्री एक-दो दिन में दिल्ली जा सकते हैं। वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात होनी है। यहां मुख्यमंत्री संभावित नामों पर बात कर सकते हैं। खासतौर पर पिछली शिवराज सरकार में मंत्री रहे और चुनाव जीतने वाले विधायकों को दोबारा मंत्रिमंडल में रखने का मसला है। इस मुलाकात के तुरंत बाद मंत्रिमडंल विस्तार हो जाएगा।
