Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > 5 नगर निगम समेत 214 निकायों के लिए कल होगी मतगणना, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें

5 नगर निगम समेत 214 निकायों के लिए कल होगी मतगणना, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें

5 नगर निगम समेत 214 निकायों के लिए कल होगी मतगणना, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में कल दूसरे चरण में 43 जिलों की 214 नगरीय निकायों के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतगणना की तारीख नजदीक आते ही पार्षद, महापौर पद के उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। पहले चरण के चुनाव परिणाम बेहद चौकाने वाले रहे है। जिसके कारण कांग्रेस और भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी भी दमखम दिखाती नजर आ रही है। बता देंकी पहले चरण में 11 निगमों में से 7 निगमों में भाजपा, 3 निगमों में कांग्रेस और 1 में आप उम्मीदवार ने महापौर की सीट पर कब्ज़ा किया था।

इसके बाद अब सभी की निगाहें कल 43 जिलों के 214 नगर निकायों की मतगणना पर टीकी हुई है। जिसमें पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषदों में मतगणना होनी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तर पर सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

पांच नगर निगम -

कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में महापौर और पार्षद पदों के लिए मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

40 नगरपालिका परिषद-

बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़ में पार्षद पदों के लिए हुए चुनावों की मतगणना होगी।

नगर परिषद -

वहीं, बुधवार को जिन नगर परिषदों की मतगणना होगी, उनमें कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्याखुर्द, बिस्टान, मूंदी, पंधाना, माण्डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकड़ोन, उन्हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावदा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलाँ, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलाँ, बड़ागांव, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्छ, पीपलरावाँ, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकलां, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बक्सवाहा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्नौर, गोविन्दगढ़, गुढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुण्ठपुर, सेमरिया, त्यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवाँ (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्डपुरा, कैलारस और जौरा शामिल है।

Updated : 13 April 2024 12:57 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top