Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > सिंधिया और शिवराज के बीच 10 मिनट हुई चर्चा, दोनों नेता दिल्ली रवाना

सिंधिया और शिवराज के बीच 10 मिनट हुई चर्चा, दोनों नेता दिल्ली रवाना

सिंधिया और शिवराज के बीच 10 मिनट हुई चर्चा, दोनों नेता दिल्ली रवाना
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही बैठक सिर्फ 10 मिनट में समाप्त हो गई। सिंधिया बैठक के लिए तय समय के अनुसार मुख्यमंत्री से मिलने पंहुचा गए थे। लेकिन सीएम शिवराज सुबह गोंदिया गए थे।वहां से लौटने में वह आधा घंटा लेट हो गए। जिसके चलते सिंधिया को करीब 40 मिनट मुख्यमंत्री का इंतजार करना पड़ा।

राजनीतिक जानकारों की माने तो सीएम हाउस में दोनों नेताओं के बीच चली 10 मिनट की इस बैठक में हारे हुए नेताओं की निगम -मंडलों में एडजस्ट करने को लेकर चर्चा हुई है।इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार के समय दोनों पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंदसिंह राजपूत को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने को लेकर चर्चा का होना माना जा रहा है। हालांकी मंत्रिमंडल विस्तार में अभी समय लग सकता है।क्योंकि मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में जीत के बाद एक बयान में कहा था की मंत्रिमंडल विस्तार की अभी कोई जल्दी नहीं है। वही सिंधिया ने भी इसे मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताकर आज समर्थन भी किया है।

दोनों नेता ओरछा के लिए रवाना -

मुख्यमंत्री ने इस बैठक के बाद शहडोल में नवजातों की हुई मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इसके बाद सिंधिया और शिवराज दोनों नेता ओरछा के लिए रवाना हो गए। वहां केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कल मंगलवार सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर आत्म निर्भर मप्र की जानकारी देंगे।



Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top