Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > संस्कृत के छात्रों को जुलाई से मिलेगी स्कॉलरशिप, पोर्टल से होगा वितरण का संचालन

संस्कृत के छात्रों को जुलाई से मिलेगी स्कॉलरशिप, पोर्टल से होगा वितरण का संचालन

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को किया संबोधित

संस्कृत के छात्रों को जुलाई से मिलेगी स्कॉलरशिप, पोर्टल से होगा वितरण का संचालन
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को जुलाई माह से छात्रवृत्ति मिलना आरंभ हो जाए। छात्रवृत्ति का संचालन पोर्टल से होगा। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व और परशुराम जयंती पर संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों और पुजारियों के कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णय की जानकारी दी। चौहान ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के सभी पद भरे जाएंगे। अब तक 1900 पद भर लिए गए हैं, शेष पर भर्ती जारी है। जब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के पदों पर भर्ती से, युवा संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित होंगे और संस्कृत शिक्षण को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री ने परशुराम चरित्र और गीता सार को शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम समिति की बैठक करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को शासन की संबल सहित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर के पुजारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मानदेय के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।

Updated : 4 May 2022 1:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top