Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शादी शुदा महिला से दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर खिलाई गोली

शादी शुदा महिला से दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर खिलाई गोली

शादी शुदा महिला से दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर खिलाई गोली
X

भोपाल। राजधानी के थाना अशोका गार्डन में एक शादीशुदा महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है की आरोपी ने ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के नाम पर युवती को अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। युवक ने उसकी फोटो खींचकर बदनाम करने की धमकी दी। महिला ने रविवार देर शाम युवती ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती एमपी नगर में प्रायवेट नौकरी करती है। उसका पति कोरियर कंपनी में काम करता है। युवती के अनुसार उसे किसी परिचित ने सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन निवासी आरोपित हर्षित सोनी का फोन नंबर लायसेंस बनाने के लिए दिया था। इसके बाद से दोनों की बातचीत होती रहती थी। युवती के अनुसार आरोपित हर्षित ने उसे कागजात पर साइन कराने के बहाने अशोका गार्डन में अपने एक दोस्त के कमरे पर बुलाया। उसने बताया कि यह रूम उसके दोस्त का है और वह बाहर गया हुआ है। वे यहीं से अपना काम करता है। कमरे में ले जाकर हर्षित ने उससे जबरन ज्यादती की। इस दौरान उसने कुछ फोटो भी खींच लिए। विरोध करने पर बोला कुछ नहीं होगा। इसके बाद से ही आरोपित लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा और विरोध करने पर उसके पति को फोटो दिखाने की धमकी देता रहा।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलते ही हर्षित ने उसे बच्चा गिराने की तीन गोलियां खिला दीं। हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि यह बच्चा किसका था। आरोपित की धमकियों से परेशान होकर युवती ने अपने पति को सारी बात बताई। जिसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंचा और आरोपित हर्षित के खिलाफ एफआईआर करवाई है। पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ज्यादती किए जाने की बात कबूल कर ली है।

Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top