Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > रामेश्वर शर्मा की मांग स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाए गुरुओं का इतिहास

रामेश्वर शर्मा की मांग स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाए गुरुओं का इतिहास

रामेश्वर शर्मा की मांग स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाए गुरुओं का इतिहास
X

भोपाल। विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने अयोध्या जाने से पहले ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका।उन्होंने कहा की ये जगह अब से गुरुनानक टेकरी के नाम से जानी जाएगी ।इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से प्रचार - प्रसार करने की अपील की।

माथा टेकने गुरुद्वारा पहुंचे रामेश्वर शर्मा ने सिख समुदाय को संबोधित करते हुए कहा की राममंदिर आंदोलन में सिख समुदाय का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा की मैं मंदिर जा रहा हूँ , राम को नानक का संदेश देने और नानक के लिए राम का संदेश लेने। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है की प्रदेश के बच्चों को गुस्र्नानक एवं गुरुगोविंद सिंह के बेटों का इतिहास पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा गुरुनानक और गुरुगोविंद सिंह जी का इतिहास सिर्फ सिखों का नहीं बल्कि पूरे देश का इतिहास है।

उन्होंने कहा की जब 500 साल पहले गुरुनानक देव जी यहां आये थे तब कोई धर्म स्थल नहीं था। इसलिए बच्चों को इतिहास पढ़ाना एवं जानकारी देना आवश्यक है।उन्होंने कहा की ईदगाह का विरोध नहीं है लेकिन नानक पहले इस धरती पर आये थे। इसलिए इस स्थान का नाम उनके नाम गुरुनानक टेकरी होना चाहिए। उन्होंने कहा की मैं सरकार से भी आग्रह करूंगा की इस स्थान का नाम बदला जाए।

Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top