Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राकेश सिंह लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त

राकेश सिंह लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त

राकेश सिंह लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त
X

भोपाल। जबलपुर से लोकसभा सांसद राकेश सिंह को पार्टी से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा ने राकेश सिंह को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है।वह संजय जायसवाल की जगह लेंगे। जायसवाल को पार्टी ने पिछले दिनों बिहार भारतीय जनता पार्टी का अध्‍यक्ष नियु‍क्‍त किया है।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को राज्यसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य शुक्ला को नारायण पंचारिया की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पंचारिया का कार्यकाल समाप्त हो गया था। बता दें कि राकेश सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं है। वह चौथी बार लोकसभा चुनाव सांसद चुने गए है। वह इससे पहले मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

Updated : 22 July 2020 4:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top