रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नीमच में करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

X
By - स्वदेश डेस्क |4 Sept 2023 5:00 AM IST
Reading Time: भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर को नीमच में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक 2 का शुभारंभ करेंगे। श्री सिंह उदयपुर विमानतल से दोपहर 3.30 बजे नीमच हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। दोपहर 3.55 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन करेंगे। श्री सिंह दोपहर 4.10 बजे नीमच के दशहरा मैदान में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.40 बजे नीमच हवाई पट्टी से उदयपुर रवाना होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित रहेंगे।
Next Story
