Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश की पहली महिला बस कंडक्टर ने संभाली कमान

प्रदेश की पहली महिला बस कंडक्टर ने संभाली कमान

प्रदेश की पहली महिला बस कंडक्टर ने संभाली कमान

प्रदेश की पहली महिला बस कंडक्टर ने संभाली कमान
X

प्रदेश की पहली महिला बस कंडक्टर ने संभाली कमान

भोपाल। राजधानी से दूसरे शहरों में चलने वाली लंबी बसों की कमान भी अब महिला कंडक्टर संभाल रही है। गत दिवस भोपाल-जबलपुर बस में महिला कंडेक्टर सुनीता यादव ने सम्हाली और उन्होंने सवारियों को रवाना किया। निजी बसों में महिला कंडक्टरों को लाने का यह पहला उदाहरण है जिसमें इतनी लंबी दूरी की बसों को उनके हवाले किया गया है। न्यू स्टार ट्रेवल्स के संचालक अब्दुल फरीद मुन्ने भाई ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं का सम्मान हमारे लिए नारी शक्ति के रूप में महान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के सम्मान में जो योजनाएं शुरू की हैं, उसी कड़ी में हमने बस में पहली बार महिला कंडेक्टर की शुरूआत कर अनोखी पहल शुरू की है जिससे न केवल यात्रियों में आत्मविश्वास व सुरक्षा की भावना बढ़ेगी वरन महिलाओं में निडरता की भावना भी रहेगी।


Updated : 8 Jun 2018 3:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top