Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार, बढ़ सकती है ठंड

प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार, बढ़ सकती है ठंड

प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार, बढ़ सकती है ठंड
X

भोपाल। अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के असर से बुधवार को मध्यप्रदेश के तीन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से हवा के रुख में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी। उधर मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा का रुख पश्चिमी होने से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है।

गुरुवार से तापमान में गिरावट के आसार -

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। तीव्र आवृत्ति वाले इस सिस्टम के प्रभाव से भी राजस्थान में एक और प्रेरक चक्रवात बनने के आसार हैं जिसके चलते बुधवार को चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के गुरुवार को आगे बढ़ जाने के कारण गुरुवार रात से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Updated : 9 Feb 2022 8:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top