Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गर्भवती ने पहले किया मतदान, फिर गई प्रसव करवाने

गर्भवती ने पहले किया मतदान, फिर गई प्रसव करवाने

गर्भवती ने पहले किया मतदान, फिर गई प्रसव करवाने
X

भोपाल। मतदान दिवस पर गर्भवती महिला मतदान के अपने कर्तव्य को नहीं भूली। महिला ने अस्पताल जाने के पहले अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वोट किया, उसके बाद अस्पताल पहुंचकर प्रसव करवाया ।

भोपाल की वार्ड क्रमांक 78 निवासी 23 वर्षीय सानिया शेख पत्नी सोहेल शेख की संभावित प्रसव दिनांक 17 नवंबर थी। 17 तारीख की सुबह स्थानीय आशा कार्यकर्ता सना गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए घर पहुंची। अस्पताल में भर्ती होने के लिए सभी जरूरी सामान और ए एन सी जांच के दस्तावेजों को रखने के दौरान आशा कार्यकर्ता द्वारा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। गर्भवती महिला और परिजन भी मतदान के लिए खुशी खुशी तैयार हुए।

महिला ने डिलीवरी के लिए भर्ती होने के पूर्व आशा कार्यकर्ता के साथ बूथ क्रमांक 44 जाकर अपना वोट दिया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आशा कार्यकर्ता श्रीमती सना द्वारा जागरूकता गतिविधियां भी की गई थी।

Updated : 17 Nov 2023 2:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top