Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र पुलिस के सभी अधिकारी कांस्टेबल रामचंद्र को करते हैं सैल्यूट, जानें कारण

मप्र पुलिस के सभी अधिकारी कांस्टेबल रामचंद्र को करते हैं सैल्यूट, जानें कारण

मप्र पुलिस के सभी अधिकारी कांस्टेबल रामचंद्र को करते हैं सैल्यूट, जानें कारण
X

भोपाल। प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल को डीजीपी से लेकर सभी आला पुलिस अधिकारी सैल्यूट करते है। यह सुनने में अटपटा लगता है लेकिन सही है। साल में दो दिन यानि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस के सभी अधिकारी कांस्टेबल रामचंद्र सिंह कुशवाहा को सैल्यूट करते है।

दरअसल, हर साल स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस प्रशासन फुल ड्रेस रिहर्सल करती है। इस रिहर्सल के दौरान कांस्टेबल रामचंद्र सिंह कुशवाहा राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते है।इस तरह प्रत्येक वर्ष रिहर्सल के समय सीएम और राजयपाल बनने के बाद उन्हें पुलिस के अधिकारी सैल्यूट करते है।

इसी कड़ी में इस साल भी गणतंत्र दिवस समारोह पर निकाले जाने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस साल भी पुलिस अधिकारीयों ने कांस्टेबल रामचंद्र सिंह कुशवाहा को सैल्यूट किया।इस बार कांस्टेबल रामचंद्र सिंह ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की भूमिका निभाई। क्योंकि इस साल गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि है। कांस्टेबल रामचंद्र ने रामेश्वर शर्मा के रूप में सलामी ली एवं परेड का निरिक्षण किया।

16 साल से बन रहे वीआईपी -

कांस्टेबल रामचंद्र सिंह पिछले 16 सालों से रिहर्सल के समय मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे है। इस तरह साल में दो दिन उन्हें पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी सैल्यूट करते है। इस साल पहली बार उन्होंने प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाई है।




Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top