Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > लॉकडाउन : रेड जोन में फंसे लोग कर सकेंगे घर वापसी, सरकार ने जारी किये आदेश

लॉकडाउन : रेड जोन में फंसे लोग कर सकेंगे घर वापसी, सरकार ने जारी किये आदेश

लॉकडाउन : रेड जोन में फंसे लोग कर सकेंगे घर वापसी, सरकार ने जारी किये आदेश
X

भोपाल। प्रदेश के अन्य जिलों के बाद अब सरकार ने रेड जोन में शामिल जिलों में भी छूट प्रदान की है। सरकार द्वारा दी गई छूट के तहत इन जिलों में फंसे लोग भी ई-पास लेकर अपने घर वापस लौट सकेंगे। सरकार के इस आदेश के बाद अब राज्य के हॉटस्पॉट जिले इंदौर, भोपाल, उज्जैन, से भी लोग अब अपने घर वापस लौट सकेंगे।इन जिलों से लौटने वालों की सीमाँ पर स्वास्थ्य अधिकारीयों द्वारा जांच की जाएगी।

सरकार के निर्णय के बाद ट कंट्रोल रूम के प्रभारी व अपर मुख्य सचिव आईपीसी केसरी ने इस संबंध में निर्देश जारी किये है। जिसके अनुसार लोग अपने घर वापसी के लिए MAPIT पोर्टल(portal) पर अपने वाहन नंबर के साथ आवेदन कर सकते हैं। ये सुविधा अब तक प्रदेश के रेडजोन वाले जिलों के अतिरिक्त सभी जिलों में थी। लेकिन सरकार के नए निर्देशों के बाद हॉटस्पॉट जिलों में फंसे लोगों को राहत मिलेगी। लॉकडाउन की वजह से अपने घरों से दूर फंसे लोग इस सुविधा से एक ही बार यात्रा कर पाएंगे। अपने जिले की सीमा पर पहुँचने के बाद उनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिक्षण किया जायेगा। साथ ही कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।


Updated : 8 May 2020 7:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top