Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ऐलान, हबीबगंज के बाद बदलेगा अब इस.. स्टेशन का नाम

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ऐलान, हबीबगंज के बाद बदलेगा अब इस.. स्टेशन का नाम

पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील रेलवे स्टेशन होगा

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ऐलान, हबीबगंज के बाद बदलेगा अब इस.. स्टेशन का नाम
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने तथा एक सप्ताह तक जनजातीय गौरव के विभिन्न कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया और भोपाल से इस अभियान की शुरूआत की। आज मंडला में जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह का समापन हो रहा है। यह आयोजन जनजातियों की जिंदगी बदलने का अभियान है। जनजातियों का आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके गौरव को दुनिया में पुन: स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 52 गढ़ों वाले गोंडवाना राज्य का गौरवशाली इतिहास रहा है। गोंड राजा प्रजापालक एवं कुशल प्रबंधक थे। उनके श्रेष्ठ जल-प्रबंधन को आज भी याद किया जाता है।मुख्यमंत्री चौहान आज रामनगर मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से 600 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील रेलवे स्टेशन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंडला में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा, जिसका नाम राजा हृदय शाह मेडिकल कॉलेज होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानपुर का नाम टंट्या भील स्वास्थ्य केन्द्र होगा। पाताल पानी स्थित टंट्या भील मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील रेलवे स्टेशन होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर स्थित भंवर कुआं चौराहे का नाम टंट्या भील चौराहा होगा। इसी प्रकार इंदौर में एमआर-10 बस स्टेण्ड का नाम टंट्या भील बस स्टेण्ड किया जाएगा।

नई आबकारी नीति -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार नई आबकारी नीति बना रही है, जिसमें जनजातीय वर्ग पारंपरिक रूप से महुआ से शराब बना पाएगा। इस हेरिटेज शराब को बेचने का अधिकार भी जनजातियों को दिया जाएगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातियों के विरूद्ध दायर छोटे-छोटे और झूठे मुकदमे वापस लिये जाएंगे। जनजातीय समुदाय को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिये रेत मुफ्त में प्रदान की जाएगी। अगले वर्ष से तेंदूपत्ता बेचने का अधिकार जनजातियों को दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। यह कार्य वन समितियों के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 20 अगस्त 2020 तक जनजातीय समुदाय को निजी साहूकारों द्वारा अधिक ब्याज दर पर दिये गये ऋण समाप्त हो जाएंगे। हर गाँव में 4 ग्रामीण इंजीनियर नियुक्त किये जाएंगे, जो जनजातीय समाज के होंगे। पुलिस एवं सेना की भर्ती के लिये जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षण दिलावाया जाएगा। हर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुँचाया जाएगा।

बैगा योजना का डिजिटल शुभारंभ -

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैगा योजना का मंच से डिजिटल शुभारंभ किया। योजना में बैगा समुदाय के सभी व्यक्तियों का घर-घर सर्वे कर उन्हें शासन की सभी संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैगा संस्कृति पर प्रकाशित पुस्तक "मैं बैगा हूँ" का विमोचन भी किया।


Updated : 24 Nov 2021 9:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top