Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > नवंबर में घोषित होंगी पंचायत चुनाव की तारीखें, तीन चरणों में होगा मतदान

नवंबर में घोषित होंगी पंचायत चुनाव की तारीखें, तीन चरणों में होगा मतदान

नवंबर में घोषित होंगी पंचायत चुनाव की तारीखें, तीन चरणों में होगा मतदान
X

भोपाल। प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। दीपावली बाद नवंबर-दिसंबर ने ये चुनाव कराएं जा सकते है। बताया जा रहा है की नवंबर माह के अंत में चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है।अन्य तैयारियों के लिए आयोग ने कलेक्टर्स को निर्देश दे दिए है। वहीं ऐसे कलेक्टर्स जिन्हें पंचायत चुनाव का अनुभव नहीं है, उनके प्रशिक्षण की तैयारियां तेज कर दी है।

सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। कुछ जगह पर रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति कर दी गई है जबकि कुछ जगह पर इनकी नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र, बलॉक मुख्यालय और सरपंच और पंच के ब्लॉक और कलस्टर स्तर पर लिए जाएंगे।

प्रदेश में तीन चरण में चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें पहले चरण में 7527, दूसरे चरण में 7571, तीसरे चरण में 8814 पंचायत चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला जनपद पंचायत के सदस्यों के बीच चुनाव होंगे। जिला और जनपद के चुनाव में ईवीएम के माध्यम से होंगे। वही पंचों के चुनाव मत पत्र के माध्यम से कराए जाएंगे।


Updated : 23 Oct 2021 4:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top