Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र पुलिस में डीएसपी बने कांस्य जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य ओलम्पियन विवेक सागर

मप्र पुलिस में डीएसपी बने कांस्य जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य ओलम्पियन विवेक सागर

मप्र पुलिस में डीएसपी बने कांस्य जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य ओलम्पियन विवेक सागर
X

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे विवेक सागर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार को विशेष नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑलिम्पियन विवेक सागर को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनने पर बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने टोक्यो ऑलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये एक करोड़ रुपये की राशि के साथ डीएसपी के पद पर नियुक्त करने घोषणा की थी। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि मंत्रि-परिषद द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में 6 सितम्बर, सोमवार को विवेक सागर का डीएसपी के पद पर विशेष नियुक्ति के आदेश कर दिया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top