मुख्यमंत्री शिवराज को गाली देने वाला ओकेन्द्र राणा गिरफ्तार, करणी सेना ने कहा- हमारा पदाधिकारी नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज को गाली देने वाला ओकेन्द्र राणा गिरफ्तार, करणी सेना ने कहा- हमारा पदाधिकारी नहीं
X

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में हुए करणी सेना के आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अपशब्द कहने वाले और आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ राजधानी की पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज किया था। युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम के आज शाम तक भोपाल आ जाने की संभावना है।

भोपाल के जंबूरी मैदान में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों की पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने हरियाणा के ओकेन्द्र राणा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भिवानी, हरियाणा से राणा को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस समय गिरफ्तार किया जब वह खाना खाकर अपने घर में सो रहा था। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा है। पुलिस उसे शुक्रवार शाम तक भोपाल लेकर पहुंचेगी। राणा ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि भोपाल के जंबूरी मैदान में 8 जनवरी से शुरू हुए करणी सेना परिवार के आंदोलन को समर्थन देने वह भोपाल पहुंचा था। इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। इसका उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुप में वायरल कराया। उसका मकसद सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सुर्खियों में आना था। वीडियो सामने आने के बाद पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

करणी सेना ने खुद को अलग किया -

इधर, करणी सेना परिवार ने ओकेन्द्र की गिरफ्तारी से खुद को अलग कर लिया है। करणी सेना परिवार के संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने सफाई दी है कि सीएम को गाली देना वाले ओकेन्द्र राणा का, उनके संगठन से कोई लेना देना नहीं है। राणा, करणी सेना परिवार का पदाधिकारी भी नहीं है। न ही हमने उसे बुलाया था। उन्होंने कहा कि सीएम को गाली देना निंदनीय कृत्य है।

Tags

Next Story