Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

मप्र में उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

मप्र में उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा
X

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात के बनने से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। उधर, एक और पश्चिमी विक्षोभ के सात दिसंबर को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार कम ही हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तर भारत के बीच सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त विदर्भ और उससे लगे मप्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इससे हवा का रुख बदलने लगा है।

उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठंड -

उन्‍होंने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सात दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से अभी पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट होने के आसार नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के बाद हवा का रुख उत्तरी होने पर एक बार फिर ठंड के तेवर तीखे होने लगेंगे। पहाड़ों में कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने लगी है। बर्फीली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान नीचे आ सकता है। दिसंबर माह के दूसरे हफ्ते में ठंड ज्यादा बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top