Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शहीदों के सम्मान में हुआ काव्यपाठ

शहीदों के सम्मान में हुआ काव्यपाठ

शहीदों के सम्मान में हुआ काव्यपाठ
X

भोपाल/मध्य स्वदेश संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल ने शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को 'संकल्प भारत के वैभव का' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संकल्प ध्वज यात्राएं भी निकाली गईं। कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में काव्यपाठ भी किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा शालीमार चौराहे पर 'संकल्प भारत के वैभव का' कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही भारत माता की पूजा अर्चना कर शहीदों के सम्मान में काव्य पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश के वीर जवानों ने सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत के सामने ही शहादत नहीं दी, बल्कि देश में आज भी वैसी ही परिस्थितियां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर जो लोग वंदे मातरम् पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जवानों की शहादत पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें जवाब देना हर पार्टी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से उन वीर सपूतों को याद करने का काम कर रहे हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे स्वतंत्र भारत के सपने को साकार किया।

विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि हम मां भारती के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेडिय़ों से मुक्त कराने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। सांसद आलोक संजर ने कहा कि हमें ये आजादी आसानी से नहीं मिली है। देश की आजादी के लिए जिन शहीदों ने फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चूम लिया था। पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि आज उन शहीदों को याद करने का दिन है, जिनकी शहादत से देश में आजादी को लेकर जागृति आई थी। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास विरानी ने किया।

Updated : 23 March 2019 5:23 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top