Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > नेत्री हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल

नेत्री हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल

नेत्री हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल
X

भोपाल/राजनीतिक संवाददाताहै। विंध्य (शहडोल) क्षेत्र की कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और जिला पंचायत शहडोल के अध्यक्ष भाजपा नेता नरेन्द्र मरावी की पत्नी श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के समक्ष विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2016 में वह शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनके पिता स्व. दलवीर सिहं केन्द्र में दो बार मंत्री रहे हैं तथा विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं उनकी मां श्रीमती राजेश नंदनी भी कांग्रेस के टिकट पर सांसद रही हैं।

श्रीमती हिमाद्री सिंह को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भाजपा का पट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए और यह मानते हुए कि आज नरेन्द्र मोदी देश की आवश्यकता हैं, फिर से देश में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनें, इसलिए उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की है। श्री सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह भाजपा के कार्यकर्ताओं कंधे से कंधा मिलाकर शहडोल सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगी। वह फिर से देश में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में अपना योगदान देंगी। शहडोल से उन्हें प्रत्याशी बनाया जाएगा? सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज उन्हें भाजपा की सदस्यता दी है। उन्होंने बिना किसी शर्त के भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। लम्बे समय से वह भाजपा में आना चाहती थीं। कांग्रेस के इतने बड़े परिवार से हिमाद्री सिंह का भाजपा में आना यह साबित करता है कि कांग्रेस भीतर से पूरी तरह कमजोर हो चुकी है।

परिवार का नहीं था पार्टी बदलने का दबाव

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई हिमाद्री सिंह ने कहा कि मेरा परिवार, पति और मेरे चाचा ससुर भाजपा में हैं। चूंकि मेरे माता-पिता कांग्रेस में थे तथा सांसद रहे। इस कारण मैं भी कांग्रेस से जुड़ी थी। 2016 का उप चुनाव मैंने भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। अब चूंकि मेरी शादी हो गई है। मैं एक घर से दूसरे घर चली गई हूँ। लगता है कि अब मुझे मेरे परिवार के साथ रहना चाहिए। मेरे ऊपर परिवार या पार्टी का किसी भी तरह का दबाव नहीं था। आज देश को मोदी जी जैसे सशक्त नेता और प्रधानमंत्री की जरूरत है।

Updated : 20 March 2019 4:21 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top