कांग्रेस में एक और टूट, अब इस विधायक ने कांग्रेस और विधायकी छोड़ी

X
By - स्वदेश डेस्क |17 July 2020 4:10 PM IST
Reading Time: भोपाल। राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश में कांग्रेस को उपचुनावों से ठीक पहले एक और बड़ा झटका लगा है। नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के अंदर ही कांग्रेस को यह दूसरा झटका लगा है। माना जा रहा है की वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती है। बताया जा रहा है की कांग्रेस के 2 और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है।
बता दें की इससे पहले पिछले रविवार को बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिसके बाद भाजपा ने लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए ना गरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
Next Story
