Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र कांग्रेस की बैठक स्थगित, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी में दो तरह के नेता एक "जनप्रिय और दूसरे 10 जनपथ प्रिय"

मप्र कांग्रेस की बैठक स्थगित, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी में दो तरह के नेता एक "जनप्रिय और दूसरे 10 जनपथ प्रिय"

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में डीके (दिग्विजय सिंह और कमलनाथ) कांग्रेस की वाट लगाएंगे

मप्र कांग्रेस की बैठक स्थगित, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी में दो तरह के नेता एक जनप्रिय और दूसरे 10 जनपथ प्रिय
X

भोपाल/वेबडेसक। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नेताओं की होने वाली बैठक स्थगित होने पर राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने नाम लिए गए बगैर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस में जनप्रिय नेताओं की वाट लगा रखी है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की बैठक स्थगित होने के सवाल पर कहा कि अगली तारीख भी तय नहीं है। पहले 24 मई, फिर 26 मई, अब आगे गई... तारीख पर तारीख। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो तरह के नेता हैं, एक "जनप्रिय और दूसरे दस जनपथ प्रिय"। जनप्रिय नेताओं को कांग्रेस में हाशिए पर रखा गया है, जबकि दस जनपथ प्रिय नेताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में ही अगर हम देखें तो जीतू पटवारी, अरुण यादव को कोई पूछ नहीं रहा। इन्हें हाशिए पर ढकेलने की कोशिश की जा रही है। जो 10 जनपथ के प्रिय हैं, उनको ही आगे बढ़ाते हैं।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कांग्रेस की वाट लगाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में दोनों डीके (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) कांग्रेस की वाट लगाएंगे। कांग्रेस का अस्तित्व समझ में आ रहा है। आप देखें तो राजस्थान में सचिन पायलट, जो जनता के बीच के आदमी हैं, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल हैं, चारों तरफ बिनु पग चले सुने बिनु काना, करी विद कर्म करें विधि नाना (चौपाई सुनाते हुए कहा) वाली स्थिति है।गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस के आजीविका मिशन पर आरोप लगाने वाले सवाल पर कहा कि दिग्विजय सिंह जी सुर्खियों में आने के लिए बगैर तथ्यों के और प्रमाण के बयान देते हैं, इसलिए उनके बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। कांग्रेस चरित्र हत्या और बदनाम करने की राजनीति करती है। प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह को, बंटाधार को अच्छी तरह से जानती है।

Updated : 26 May 2023 10:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top