Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रवाद की बात शोभा नहीं देती

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रवाद की बात शोभा नहीं देती

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रवाद की बात शोभा नहीं देती
X

भोपाल। कमलनाथ के राष्ट्रवाद वाले बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महान भारत को बदनाम भारत कहने वाले कमलनाथ, वो कोई अवसर नहीं छोड़ते भारत का अपमान करने का। कमलनाथ के मुंह से राष्ट्रवाद की भाषा शोभा नहीं देती।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि महान भारत को बदनाम भारत कहने वाले कमलनाथ जी के मुंह से राष्ट्रवाद की बातें शोभा नहीं देती हैं। वैसे भी कांग्रेस का देश विरोधी कल्चर कई बार साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक कांग्रेस धर्म व जात के नाम पर लोगों को बांटकर अब प्रांतवाद के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। पंजाब के सीएम जब उत्तर भारतीयों का अपमान कर रहे थे तब प्रियंका गांधी जी ताली बजा रही थीं इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है।

वहीं कांग्रेस के घर घर अभियान पर चुटकी लेते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ का अभियान दरअसल घर-घर चलो अभियान नहीं है यह घर बैठाओ अभियान है। बैठक में भी सभी ने देखा कि दिग्विजय सिंह सहित बड़े नेता उनकी कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक से गायब रहे। कल भोपाल में आयोजित बैठक में अरुण यादव, राहुल भैया, दिग्विजय सिंह शायद कोई बड़ा नेता बैठक में मौजूद नहीं था। आप सब घर बैठ गए हैं और जितने भी अभियान है आप केवल ट्विटर और पेपर तक ही सीमित है। फील्ड में कोई अभियान नहीं दिखता है।

मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा है कि रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय अब कमलनाथ को समझना चाहिए पूरी कांग्रेस चटका दी। कमलनाथ के अध्यक्ष बनने के बाद से ही कांग्रेस खंड-खंड हो गई है। कांग्रेस के 30 विधायक चले गए पार्टी छोडक़र। दिग्विजय सिंह के भाव को समझो क्यों चटका कर तोड़ रहे है। लगातार चटकाए जा रहे हैं और जब भी बैठक होती है कोई न कोई विधायक चटक जाता है।

कांग्रेस कर रही मनमोहन सिंह का दुरूपयोग -

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर गृहमंत्री ने कहां कि जब बोलना था तो बोले नहीं और अब बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री रहते हुए भी आदरणीय सोनिया जी जो कहती थी वही करते थे। यह स्थिति पूरे देश में देखी है और अभी भी जो स्क्रिप्ट उन्हें लिख कर दे दी गई है वह स्क्रिप्ट उन्होंने पढ़ दी है। पंजाब में कांग्रेस को अपनी हार दिख रही है इसलिए उन्होंने मनमोहन सिंह जी को आगे किया है अब कांग्रेस मनमोहन सिंह का दुरुपयोग कर रही है।

Updated : 19 Feb 2022 12:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top