Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री का कमलनाथ पर कटाक्ष, जिस पर हाईकमान को भरोसा नहीं, उसका हश्र क्या होगा

गृहमंत्री का कमलनाथ पर कटाक्ष, जिस पर हाईकमान को भरोसा नहीं, उसका हश्र क्या होगा

गृहमंत्री का कमलनाथ पर कटाक्ष, जिस पर हाईकमान को भरोसा नहीं, उसका हश्र क्या होगा
X

भोपाल। प्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ की मंत्री इमरती देवी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से उत्पन्न विवाद थमता नहीं दिख रहा है। भाजपा प्रदेश भर में इस टिप्पणी का विरोध कर रही है, वही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कमलनाथ के बयान को दुर्भाग्य पूर्ण बता चुके है। इसके बाद भी कमलनाथ अपनी बात पर अड़े हुए है और माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। कमलनाथ के इस रवैये पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।

गृह मंत्री मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा में कहा - राहुल गांधी और कमलनाथ के झगड़े खुल कर सामने आ रहे हैं। पहले कमलनाथ ने राहुल गांधी के दस दिन में दो लाख किसान कर्ज माफी के वादे की बात को नही माना। फिर वचन पत्र पर राहुल गांधी का फोटो नही लगाया, जिसके बाद भूल सुधारनी पड़ी। अब कमलनाथ हाई कमान की बात भी नही मान रहे हैं। अब जिस व्यक्ति पर हाई कमान को विशवास नही और उसकी बात नहीं मानता हो, उसका हश्र समझ लीजिये क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुंह चलाने में और सरकार चलने में क्या अंतर होता है, ये बात राहुल गांधी ने कही थी जोकि अब धरातल पर आती हुई दिख रही है और कांग्रेस रसातल पर आती हुई दिख रही है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में अब जनता क्या इन पर विश्वास करेगी, कौन इन्हें कमलनाथ के नाम पर वोट देगा।


Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top