Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > तीन हमारे सुखदाता,गीता-गंगा-गौमाता : गृहमंत्री डॉ मिश्रा

तीन हमारे सुखदाता,गीता-गंगा-गौमाता : गृहमंत्री डॉ मिश्रा

तीन हमारे सुखदाता,गीता-गंगा-गौमाता : गृहमंत्री डॉ मिश्रा
X

भोपाल। प्रदेश सरकार ने गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया है। जिसमें पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। इसकी पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी। सरकार की इस पहल पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने सरकार पर पूर्व की घोषणा को भूलने का आरोप लगाया है।

गृह मंत्री ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ पर पलटवार के साथ गौकेबिनेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की तीन हमारे सुखदाता,गीता-गंगा-गौमाता"। भाजपा हमेशा भारतीय संस्कृति की पोषक रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर सरकार ने अलग से गौ कैबिनेट का गठन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार गौ शालाओं के गठन की सिर्फ बातें करती रही इस दिशा में अनुकरणीय निर्णय मप्र भाजपा सरकार ने लिया है।

कमलनाथ पर कसा तंज -

वहीँ पूर्व सीएम कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी नजर नहीं आ रहे हैं। मैंने पहले ही कहा था वे चुनाव के बाद प्रदेश से रुखसत हो जाएंगे। अब ट्विटर पर ही नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम जी ने वही हकीकत बयान की है जो मैं पहले कई बार दोहरा चुका हूं। कांग्रेस में अब सिर्फ नेता ही बचे हैं। मैदानी कार्यकर्ता नदारद हो चुके हैं। यही हाल रहा तो कांग्रेस मप्र में अगली बार मुख्य विपक्षी दल भी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला अब कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन से ही होगी। कांग्रेस के हार पर मंथन को लेकर कहा कि कुछ भी कर ले विष ही निकलेगा, अमृत नहीं निकलेगा

सुंदरकांड कांग्रेस का स्टंट -

कमलनाथ के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा करवाए जा रहे सुंदरकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सुंदरकांड का आयोजन कांग्रेस का सॉफ्ट हिन्दुत्व नहीं सिर्फ स्टंट है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भी दिवाली, भाईदूज मनाते नहीं दिखते। कमलनाथ गोधन के बारे में नहीं जानते।

दोबारा लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं

वहीं प्रदेश में फिर से लॉकडाउन की सुगबुगाहट पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सरकार इस संबंध में हर स्तर पर सजग और तैयार है। अभी प्रदेश में कहीं भी किसी भी स्तर पर दोबारा लॉकडाउन लागू करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

धर्म विशेष नहीं जुड़ा लव जिहाद कानून

इस दौरान लव जिहाद कानून पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कानूर किसी भी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है। कोई भी अगर लालच देकर विवाह करता है तो 5 साल का कठोर कारावास होगा। धर्म स्वतंत्र विधयेक है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस बताए विधेयक के साथ हैं या खिलाफ हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top