Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस को घड़ियाली आंसू बहाने की आदत

गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस को घड़ियाली आंसू बहाने की आदत

गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस को घड़ियाली आंसू बहाने की आदत
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों का समय नजदीक आने के साथ ही दोनों दलों के नेताओं विभिन्न मुद्दों पर एक- दूसरे को घेरने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साधता आ रहा है। सीहोर में किसान द्वारा आत्महत्या करने के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रही है। जिसके बाद आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की किसान की आत्महत्या पर कांग्रेस ओछी सियासत कर रही है। मृतक किसान के बेटे ने साफ कर दिया है कि लंबे समय से बीमार रहने के चलते उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। कांग्रेस को ऐसे संवेदनशील विषय पर ट्विटर की राजनीति छोड़ कर पीड़ित परिवार के बीच जाना चाहिए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस को घड़ियाली आंसू बहाने की आदत है के पास कुछ बताने को बचा नहीं है। इसलिए इस तरह की राजनीति कर रही है। कमलनाथ को अपनी इस राजनीति के लिए माफी मांगनी चाहिए।



गृहमंत्री ने भारत सरकार द्वारा चीनी एप्स पर लगाए प्रतिबन्ध पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की चाइनीज एप #PUBG का बच्चों के‌ मानसिक‌ ‌स्वास्थ्य‌ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा था‌ और लंबे समय‌‌ से देश में इस‌ पर बैन‌ लगाने के‌ लिए‌ आवाज‌ उठ रही थी। ‌केंद्र ‌सरकार‌ के इस फैसले का आज पूरे देश में स्वागत हो रहा है।




Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top