Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > ग्वालियर में कांग्रेस के नेता पॉलिटिकल पर्यटन के लिए जुटे थे : नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर में कांग्रेस के नेता पॉलिटिकल पर्यटन के लिए जुटे थे : नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर में कांग्रेस के नेता पॉलिटिकल पर्यटन के लिए जुटे थे : नरोत्तम मिश्रा
X

भोपाल। प्रदेश में होने उपचुनावों का समय नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस नेता चनावी तैयारियों में जुटे हुए है।ग्वालियर में हुए भाजपा के सदस्यता अभियान के बाद कांग्रेस ने भी सदस्यता के जरिये ताकत दिखाई। कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा ग्वालियर में कांग्रेस के नेता पॉलिटिकल पर्यटन के लिए जुटे थे।वहां‌‌ केवल टिकट मांगने वाले बहस कर रहे थे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की आंधी थी जो बवंडर बनकर पूरी कमलनाथ सरकार को ले उड़ी।जो पार्टी अपने आंतरिक लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकती वो देश का लोकतंत्र बचाने की बात करती है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें विधायक बाहर चले जाएं तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है और लौट आएं तो लोकतंत्र का पुनर्जन्म हो जाता है।

जेईई परीक्षा देश के भविष्य से जुड़ी हैं -

गृह मंत्री मिश्रा ने नियत जेईई परीक्षाओं को लेकर हो रहे विरोध पर कहा की यह कोई छोटी-मोटी परीक्षा नहीं है। ये नौजवानों और देश के भविष्य से जुड़ी हैं। विपक्ष को इसका विरोध कर देश के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

कालाबाजारी वाले सीधे जेल जायेंगे

वहीँ कालाबाजारी पर बयान देते हुए कहा की प्रदेश ‌में यूरिया और राशन की कालाबाजारी करने वाले सीधे जेल भेजे जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में यूरिया या राशन की कालाबाजारी पाई गई तो उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top