Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में टीकाकरण का बना नया रिकार्ड, 1 दिन में लगे 25 लाख डोज

मप्र में टीकाकरण का बना नया रिकार्ड, 1 दिन में लगे 25 लाख डोज

मप्र में टीकाकरण का बना नया रिकार्ड, 1 दिन में लगे 25 लाख डोज
X

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में लक्षित समूह को वैक्सीन का प्रथम डोज शत-प्रतिशत लगाने और वैक्सीन के दूसरे डोज का कव्हरेज बढ़ाने के लिये शुक्रवार को टीकाकरण महाअभियान-3 चलाया गया। एक दिन में 25 लाख लोगों को वैक्सीन डोज लगाकर मध्यप्रदेश ने पुन: रिकॉर्ड कायम किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना से सुरक्षा कवच देने के लिये वैक्सीनेशन महाअभियान चलाये गये। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर टीकाकरण महाअभियान-3 चलाकर 25 लाख से अधिक नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 26 सितम्बर तक प्रत्येक पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज लग जाए, इस दिशा में जो प्रयास किये जा रहे हैं, उसमें जन-भागीदारी भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन के पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश को नि:शुल्क और आवश्यकतानुसार वैक्सीन उपलब्ध हो रही है।

सभी जिलों में एक साथ टीकाकरण महाअभियान उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और विदिशा में टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर नागरिकों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री चौहान के लगातार प्रयासों और प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल को अपना कर टीकाकरण महाअभियान-3 को अपार सफलता मिली। एक दिन में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगाकर पुन: देश में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कोरोना अभी गया नहीं है सजग रहे -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, अत: सतर्कता और सजगता निरन्तर बनाये रखे। कोरोना रूपी संकट ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। हमारी प्राथमिकता कोरोना पर विजय प्राप्त करना है। कोरोना बहरूपिया है, जो अपना रूप बदलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोरोना काल में अपनों को खोया है, इसलिये हमारा सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि ऐसा समय दोबारा न आये। सभी लोग वैक्सीन लगवा कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो।

वैक्सीनेशन की घंटे वार रिपोर्ट -

  • प्रात: 10 बजे तक 1 लाख 32 हजार 808
  • प्रात: 11 बजे तक 3 लाख 4 हजार 827
  • दोपहर 12 बजे तक 5 लाख 22 हजार 477
  • दोपहर 1 बजे तक 8 लाख 7 हजार 71
  • दोपहर 2 बजे तक 10 लाख 55 हजार 249
  • दोपहर 3 बजे तक 13 लाख 9 हजार 704
  • शाम 4 बजे तक 15 लाख 67 हजार 870

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top