Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट 2020: मप्र देश का दूसरा श्रेष्ठ राज्य, इंदौर नं 1 स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट 2020: मप्र देश का दूसरा श्रेष्ठ राज्य, इंदौर नं 1 स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट 2020: मप्र देश का दूसरा श्रेष्ठ राज्य, इंदौर नं 1 स्मार्ट सिटी
X

भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा शुक्रवार को इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 के परिणाम घोषित किये गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है, जबकि प्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्‍कार मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 के परिणाम घोषित किये गए। मध्यप्रदेश की सात स्मार्ट सिटी में से पांच इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और सागर को 11 अवॉर्ड मिले हैं।

  • इंदौर को स्मार्ट सिटी ओवरऑल केटेगरी में प्रथम एवं अन्य श्रेणियों को मिलकर 7 पुरस्कार मिले।
  • इंदौर की 56 दुकान प्रोजेक्ट को लेकर बिल्ट एन्वॉयर्नमेंट थीम में पहला स्थान हासिल हुआ।
  • अर्बन एन्वायरन्मेंट थीम में भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए पहला पुरस्कार मिला।
  • कल्चर थीम में ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तीसरा पुरस्कार मिला।
  • सागर और जबलपुर को सिटीज केटेगरी में दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार मिला

स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में मध्यप्रदेश को 20 अवार्ड में से 11 अवार्ड मिले हैं। पुरस्‍कारों में इंदौर का बोलबाला रहा। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि इंडिया स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट 2020 में मध्यप्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 अवार्ड प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई। वहीं राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश द्वितीय स्थान पर रहा। स्थानीय जिला एवं निकाय प्रशासन बधाई के पात्र हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top