Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र संस्कृति परिषद ने नियुक्त किए निदेशक, नीरू सिंह ज्ञानी को पंजाबी साहित्य अकादमी की जिम्मेदारी

मप्र संस्कृति परिषद ने नियुक्त किए निदेशक, नीरू सिंह ज्ञानी को पंजाबी साहित्य अकादमी की जिम्मेदारी

मप्र संस्कृति परिषद ने नियुक्त किए निदेशक, नीरू सिंह ज्ञानी को पंजाबी साहित्य अकादमी की जिम्मेदारी
X

भोपाल/वेब डेस्क। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद ने अपनी विभिन साहित्य अकादमियों में निदशकों की नियुक्ति की है। ये परिषद राज्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करती है। इसके अलावा कला और साहित्य के सरंक्षण, सवंर्धन और विकास के लिए कार्य किये जाते हैं। इसी उदेश्य से मराठी साहित्य अकादमी, सिंधी साहित्य अकादमी और पंजाबी साहित्य अकादमियों में नए निदेशकों को आगामी 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। परिषद द्वारा समाज की सक्रिय उपस्थिति और रचनात्मक क्रियाकलापों के लिए अकादमियों का संचालन किया जा रहा है।

ग्वालियर की नीरु सिंह ज्ञानी को पंजाबी साहित्य अकादमी, जबलपुर के उदय परांजपे को मराठी साहित्य अकादमी और ग्वालियर के राजेश कुमार वाधवानी को सिंधी साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। ये सभी आगामी तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं देंगे। देश भर में मप्र ही अकेला ऐसा राज्य है, जहां संस्कृति, साहित्य और कला के साथ विभिन्न समन्वयकारी और परस्पर अंतर्क्रिया करने वाली गतिविधियों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top