Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, कार्यक्रम छोड़ वापस लौटीं

सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, कार्यक्रम छोड़ वापस लौटीं

सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, कार्यक्रम छोड़ वापस लौटीं
X

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिससे वह राजमाता विजयराजे सिंधिया की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के बीच से वापिस चली गई। वह राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थी। इसी दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई और तबियत खराब हो गई। जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ वापस लौट गई।

बताया जा रहा है की उनकी तबियत पहले से खराब चल रही थी। खराब तबियत के बीच ही वह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। लेकिन घबराहट बढ़ने और तबियत खराब होने के कारण वापिस जाना पड़ा। बता दें की इससे पहले 23 जून को भी उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उस समय वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान कार्यक्रम में भाग ले रही थी। इसी दौरान घबराहट एवं चक्कर आने की वजह से वे बेहोश हो गई थी। से पहले वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रहीं थीं।

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top