Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव, चिरायु अस्पताल में भर्ती

मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव, चिरायु अस्पताल में भर्ती

मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव, चिरायु अस्पताल में भर्ती
X

भोपाल। मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार देर शाम उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री अरविंद भदौरिया और संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ स्व. लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देने लखनऊ गए थे। इससे पहले तीनों नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे और अब वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की यह तीसरी जांच रिपोर्ट थी जो पॉजिटिव आई है। इससे पहले की दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह हल्का सा बुखार होने की वजह से उन्होंने तीसरी बार कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वे इलाज के लिए चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे स्वस्थ हैं और कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल ना आएं और सभी पार्टी नेता, विधायक व कार्यकर्ता जो पिछले दिनों में भोपाल पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं, मुझसे मिले हैं या किसी कार्यक्रम में शामिल हुए, वे जांच कराने के बाद ही जनता के बीच जाएं।

इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है। एक दिन पहले ही संगठन मंत्री सुहास भगत की भी दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रदेश सरकार में संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

सीएम शिवराज ने की स्वस्थ होने की कामना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर उन्हें जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें, मेरी यही प्रार्थना है।

Updated : 30 July 2020 5:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top