Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर हुई अस्पताल में भर्ती

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर हुई अस्पताल में भर्ती

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर हुई अस्पताल में भर्ती
X

भोपाल।कोरोना के साथ प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच भोपाल संसद प्रज्ञा ठाकुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें शनिवार को देर रात आँख और सिर में तकलीफ होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर लॉकडाउन घोषित होने के पहले से ही दिल्ली में है

बताया जा रहा है की कांग्रेस सरकार के दौरान हुई गिरफ्तारी के समय उन्हें पूछताछ के दौरान प्रताड़ित किया गया था। जिसके कारण उनके सिर और आँख में चोट आई थी। बता दे की कल राजधानी में किसी अज्ञात ने सांसद के लापता होने के पोस्टर लगाए थे। इससे पहले भी कांग्रेस ने उनके संसदीय क्षेत्र भोपाल से दूर रहने पर सवाल उठाये थे। जिसके बाद भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस के समय सांसद के साथ जो अत्यचार हुए थे। वह आज उसी की वजह से गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।

Updated : 2 Jun 2020 3:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top