Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कमलनाथ की भाषा आतंकवादियों के समान, दर्ज हो राजद्रोह का केस : मंत्री सिसोदिया

कमलनाथ की भाषा आतंकवादियों के समान, दर्ज हो राजद्रोह का केस : मंत्री सिसोदिया

कमलनाथ की भाषा आतंकवादियों के समान, दर्ज हो राजद्रोह का केस : मंत्री सिसोदिया
X

गुना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आग लगाने वाले वायरल वीडियो पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैसी भाषा आतंकवादी बोलते हैं, वैसी ही भाषा कमलनाथ जी बोल रहे हैं। उनपर राजद्रोह का केस दर्ज होने चाहिए। बुधवार को जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। इस संकटकाल में कांग्रेस जमीन पर सेवा करते हुए कहीं नहीं दिखी, लेकिन राजनीति काटने जरूर आ जाती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपने कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि आग लगा दो। यही बात तो आतंकवादी करते हैं कि सही समय है, आग लगा दो, बम फोड़ दो।

कमलनाथ की भाषा आतंकवादियों जैसी ही है। उन्होंने मांग की कि कमलनाथ पर राजद्रोह का मामला दर्ज होने चाहिए। कांग्रेस द्वारा मौतों के आंकड़े छिपाने के मामले में मंत्री सिसोदिया ने कहा कि पहले कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब की सरकार से सवाल करें। भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह से पूछे कि उनके यहां इतनी मौतें हो रही हैं और वो आंकड़े छिपाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस का काम केवल आलोचना करना है। राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर एफआईआर करने की मांग पर मंत्री सिसोदिया ने कहा कि जयवर्धन सिंह पहले अपनी गिरेबान में झांके। वे आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य हैं। उसके बावजूद भी एक भी बैठक में वह नहीं आए।

Updated : 12 Oct 2021 10:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top