Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > निगम-मंडलों में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं को झटका, क्या सरकार की ये है नई नीति!

निगम-मंडलों में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं को झटका, क्या सरकार की ये है नई नीति!

निगम-मंडलों में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं को झटका, क्या सरकार की ये है नई नीति!
X

भोपाल/वेब डेस्क। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से बोर्ड, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे नेताओं के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बाजी मार ली। वे जिस विभाग के मंत्री है, उसी विभाग के निगम के अध्यक्ष भी नियुक्त हो गए है। मंगलवार को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।

उन्होंने आज बुधवार को लघु उद्योग निगम के पंचानन भवन भोपाल स्थित मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। बता दें की भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही निगम और मंडलों में नियुक्तियां अटकी पड़ी है। दरअसल, भाजपा सरकार का गठन गत वर्ष मार्च में कोरोना काल के दौरान हुआ था। जिसके तुरंत बाद ही देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। पहले महामारी से निपटने की तैयारियों की व्यस्तता और उसके बाद उपचुनाव आने से ये नियुक्तियां टलती चली गई। जनवरी-फरवरी में हालात सामान्य होने के बाद माना जा रहा था की अब नियुक्तियां होंगी लेकिन दूसरी लहर की दस्तक ने नियुक्तियों की राह देख रहें नेताओं के इरादों पर पानी फेर दिया।

मंत्री सखलेचा की इस नियुक्ति के बाद से राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जाने लगी है की कही ये सरकार की किसी नई नीति की और इशारा तो नहीं है। सरकार मंडलों और प्राधिकरणों की जिम्मेदारी भी अब मंत्रियों को ही देने की तैयारी तो नहीं कर रहीं। ऐसा हुआ तो कई नेता सिर्फ राह देखते ही रह जाएंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top