MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IPS के तबादले, भोपाल और ट्रैफिक डिपार्टमेंट कमिश्नर बदले

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IPS के तबादले, भोपाल और ट्रैफिक डिपार्टमेंट कमिश्नर बदले
X
MP में IPS अफसरों की बड़ी तबादला सूची जारी, भोपाल पुलिस कमिश्नर और परिवहन आयुक्त बदले गए।

भोपालः मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने गुरुवार के दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश के कई अहम पदों और जोन स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट और परिवहन विभाग में देखने को मिली है।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट जोन के आईजी संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक इस पद पर कार्यरत हरिनारायण चारी मिश्र का स्थान लेंगे। वहीं, मिश्र को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक (SCRB) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट में भी बदलाव

परिवहन विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। 1997 बैच के आईपीएस उमेश जोगा को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद से हटाकर अब परिवहन आयुक्त, ग्वालियर बनाया गया है। इसके अलावा, स्टडी लीव पर जा रहे विवेक शर्मा को परिवहन आयुक्त के पद से मुक्त कर पुलिस मुख्यालय में ADG (PTRI) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, उज्जैन जोन की कमान अब श्री एम.एस. गुप्ता को सौंपी गई है, जो खेल एवं युवा कल्याण विभाग से वापसी कर रहे हैं।



गृह विभाग के आदेश के अनुसार,जी श्रीनिवास राव को नारकोटिक्स के साथ-साथ एसटीएफ (STF) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अभय सिंह को पुलिस मुख्यालय में आईजी (योजना) की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

26 आईएएस अफसरों के हो चुके ट्रांसफर

बता दें कि इससे पहले 18 जनवरी के दिन एमपी सरकार ने 26 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था। इसमें टूरिज्म डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी टी इलैयाराजा को सौंपी गई थी। इसी तरह एस धानराजू को हेल्थ कमिश्नर और तरुण राठी को ट्राइबल कमिश्नर बनाया गया। वहीं,शिवशेखर शुक्ला को गृह एवं संस्कृति विभाग भेजा गया। इसके अलावा नेहा मारव्या सिंह को जनजातीय कार्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया।

Tags

Next Story