किसानों के हित में हर जिले में 2 एफपीओ बनेगा, MBBS की बढ़ेंगी सीटें, जानिए कैबिनट के अन्य फैसले

X
By - स्वदेश डेस्क |4 May 2023 2:54 PM IST
Reading Time: भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कई अहम मुद्दों पर मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने श्रीरामचंद्र पाठ गमन न्यास की स्थापना और गठन को स्वीकृति दी है। इसके अलावा दतिया में हवाई पट्टी को उड़ान योजना में सम्मिलित करना प्रस्तावित किया है
अन्य निर्णय -
- सागर में चिकित्सा महाविद्यालय में 100 से 250 एमबीबीएस सीट वृद्धिकी कैबिनेट ने स्वीकृत किए हैं।
- अभावग्रस्त कलाकारों की वित्तीय सहायता 1500 से बढ़ाकर 5000 रुपए तक मिलेगा।
- E नगर पालिका पोर्टल में 16 मॉड्यूल में 24 प्रारंभ की गई हैं, 200 करोड़ का अनुमानित व्यय होगा।
- मंदसौर में नया sdm कार्यालय मल्लाहरगढ़ में बनेगा जिनमे 109 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे, जिनमे 11 कुल नए पद स्वीकृत किए गए हैं।
- सागर में नीवीन अनुविभाग जैसीनगर बनेगा जिसमे तहसील, मंडल और उनके पद स्वीकृत का निर्णय 126 हल्के समाविष्ट होंगे।
- सीहोर में दोराहा नई तहसील होगी इसमें 41 पटवारी हल्के शामिल होंगे।
- किसानों के हित में हर जिले में 2 एफपीओ बनेगा
Next Story
