Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को देगी प्रोत्साहन राशि

मप्र सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को देगी प्रोत्साहन राशि

मप्र सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को देगी प्रोत्साहन राशि
X

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

चौहान ने देर रात ट्वीट के जरिए लिखा है 'हमारी महिला हॉकी टीम ने टोक्यो 2020 में जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। वो भले ही हार गई हों, लेकिन देश का दिल उन्होंने जीता है। हमने तय किया है कि इस टीम की सभी सदस्य बेटियों को 31-31 लाख रुपए की सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। बेटियां भविष्य में जीतेंगी, मुझे विश्वास है।'चौहान टोक्याे ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम के प्रदेश से संबंधित दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top