Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन
X

भोपाल। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का आज कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे पिछले दिनों दमोह उपचुनाव के प्रचार के दौरान संक्रमित हो गए थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

दरअसल, पृथ्वीपुर से विधायक राठौर दमोह उपचुनाव के दौरान वे 15 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वे घर पर ही आइसोलेट हो गए थे, तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें झाँसी के एक अस्पताल में इलाज ले रहे थे। यहां हालत में सुधर ना होने के बाद एयरलिफ्ट कर चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।

शिवराज सिंह ने जताया शोक -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस विधायक पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा इस दुखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

कमलनाथ ने दुःख व्यक्त किया -

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - " पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है।वे मेरे बेहद प्रिय होकर , सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे।उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।









Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top