Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट संग जाएंगे अयोध्या, इस...दिन करेंगे श्री रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट संग जाएंगे अयोध्या, इस...दिन करेंगे श्री रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट संग जाएंगे अयोध्या, इस...दिन करेंगे श्री रामलला के दर्शन
X

भोपाल। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो गए है। इसके बाद बड़ी संख्या में भक्त देश भर से अपने श्री रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे है। पहले दिन मंगलवार को करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। अब भाजपा ने अपने शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के दर्शन की योजना बनाई है। इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

जिसके अनुसार बसे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपनेी कैबिनेट के साथ 31 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगें।इसी कड़ी में 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिन धामी मंत्रियों संग श्री रामलला के दर्शन करेंगे। 5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट रामलला के दर्शन करेगी।

4 मार्च को डॉ मोहन यादव जाएंगे अयोध्या -

  • 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे.
  • 1 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी मंत्रियों के साथ जाएंगे।
  • 2 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों संग करेंगे रामलला के दर्शन.
  • 5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट रामलला के दर्शन करेगी।
  • 9 फरवरी को हरियाणा मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन करेगा।
  • 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।
  • 22 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों संग अयोध्या आएंगे।
  • 4 मार्च को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन अपने मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे।

Updated : 24 Jan 2024 1:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top