Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में सबसे उम्रदराज करण सिंह, सबसे युवा प्रतिमा बागरी, जानिए सभी की प्रोफाइल

मप्र में सबसे उम्रदराज करण सिंह, सबसे युवा प्रतिमा बागरी, जानिए सभी की प्रोफाइल

मप्र में सबसे उम्रदराज करण सिंह, सबसे युवा प्रतिमा बागरी, जानिए सभी की प्रोफाइल
X

भोपाल/वेब डेस्क। मध्यप्रदेश में लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। राजभवन में एक समारोह में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय समेत 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और चार राज्य मंत्री शामिल हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।

डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में 13 मंत्रियों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। सीहोर जिले की इछावर सीट से विधायक करण सिंह वर्मा (68) सबसे उम्रदराज और सतना जिले की रैगांव सीट से विधायक प्रतिमा बागरी (35) सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। कैबिनेट में शामिल 7 मंत्री 12वीं क्लास तक पढ़े हैं। 21 मंत्री ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एदल सिंह कंसाना ने सबसे कम 8वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

आइए जानते है सभी कैबिनेट मंत्रियों की प्रोफ़ाइल-


कैलाश विजयवर्गीय

नाम - कैलाश विजयवर्गीय

उम्र : 67

शिक्षा : एलएलबी

वर्तमान सीट - इंदौर-1 से विधायक, कांग्रेस के संजय हराया।

प्रोफाइल : इंदौर 4, इंदौर 2, महू से विधायक रहे। चार बार से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव। बंगाल जैसे बड़े राज्य का प्रभार संभाल चुके हैं।



प्रह्लाद पटेल

नाम - प्रह्लाद पटेल

उम्र : 63

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट

वर्तमान सीट -नरसिंहपुर से पहली बार के विधायक। कांग्रेस के लाखन सिंह को 32095 वोट से हराया।

प्रोफाइल : वाजपेयी सरकार में कोयला मंत्री रहे। 1989 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। पांच बार सांसद रह चुके हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रहे हैं।



राकेश सिंह

नाम - राकेश सिंह

उम्र:६१

शिक्षा: ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - जबलपुर पश्चिम से पहली बार के विधायक। कांग्रेस के तरुण मनोत को 30134 वोट से हराया।

प्रोफाइल: 14वीं, 15वीं, 16वीं लोकसभा में सांसद रहे। 2018 में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2019 में फिर से 17वीं लोकसभा के चुनाव में सांसद चुने गए।



करण सिंह वर्मा

नाम - करण सिंह वर्मा

उम्र - 68

शिक्षा - 12वीं

वर्तमान सीट - इछावर (सीहोर) से 8वीं बार के विधायक। कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 16346 वोट से हराया।

प्रोफाइल: 1975 से सघ से जुड़े हुए हैं 1985, 1990, 1993, 1998, 2003, 2008 में विधायक बने। उमा सरकार में पंचायत व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रहे। 2008 में शिवराज सरकार में उद्यानिकी विभाग के मंत्री रहे।



उदय प्रताप सिंह

नाम - राव उदय प्रताप सिंह

उम्र - 59

शिक्षा - बीई

वर्तमान सीट - गाडरवारा (नरसिंहपुर) से दूसरी बार के विधायक। कांग्रेस की सुनीता पटेल की 56789 वोट से हराया।

प्रोफाइल: पहली बार 2007 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। 2009 में होशंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े। 2013 में इस्तीफा वेकर 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद बनें।



विजय शाह

नाम - विजय शाह

उम्र : 59

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - हरसूद (खंडवा) से 8वीं बार के विधायक। कांग्रेस के सुखराम सालवे को 59996 वोट से हराया।

प्रोफाइल : छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत। 1990 में पहली बार विधायक बने। 2003 में उमा भारती की कैबिनेट में पहली बार मंत्री बने। बाद में बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं।




तुलसी सिलावट

नाम - तुलसी राम सिलावट

उम्र : 67

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - सांवेर से विधायक। कांग्रेस की रीना बोरासी को 68854 वोट से हराया।

प्रोफाइल : सिंधिया खेमे से आते हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे। 2020 में सिंधिया के साथ भाजपा में आए। उपचुनाव में कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को हराया। शिवराज सरकार में मंत्री रहे।



एदल सिंह कंषाना

नाम - एदल सिंह कंषाना

उम्र : 63

शिक्षा : 8वीं

वर्तमान सीट : सुमावली (मुरैना) से 5वीं बार के विधायक। बसपा के कुलदीप सिंह सिकरवार को 16008 वोट से हराया।

प्रोफाइल : 1993, 1998 में बसपा, 2008 और 2018 में कांग्रेस से विधायक रहे हैं। दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे। सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए।



निर्मला भूरिया

नाम - निर्मला भूरिया

उम्र : 55

शिक्षा : ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - पेटलावद (झाबुआ) से 6वीं बार की विधायक। कांग्रेस के वाल सिंह मेडा को 5647 वोट से हराया।

प्रोफाइल : 1992 में छात्र राजनीति में आईं। 1993 में पहली बार चुनाव लड़ा। 1998, 2003, 2008 और 2013 में विधायक बनीं। 2008 में शिवराज सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहीं। वे आदिवासी नेता दिलीप सिंह भूरिया की बेटी है।





गोविंद सिंह राजपूत

नाम - गोविन्द सिंह राजपूत

उम्र : 62

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - सुरखी से चौथी बार विधायक। कांग्रेस के नीरज शर्मा को 2143 वोट से हराया।

प्रोफाइल : सिंधिया समर्थक। कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक बने। 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2020 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक बने। शिवराज सरकार में परिवहन एवं राजस्व मंत्री रहे।




विश्वास सारंग

नाम - विशवास सारंग

उम्र : 51

शिक्षा : बीई

वर्तमान सीट : नरेला (भोपाल) से चार बार के विधायक। कांग्रेस के मनोज शुक्ला को 24569 वोट से हराया।

प्रोफाइल : नरेला सीट से लगातार 4 बार विधायक चुने गए। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री। 1999 में पार्षद बने। 1982 में एबीवीपी से सक्रिय राजनीति में आए थे।




नारायण सिंह कुशवाह

नाम - नारायण कुशवाह

उम्र - 67

शिक्षा - 12वीं

वर्तमान सीट - ग्वालियर दक्षिण से विधायक। कांग्रेस के प्रवीण पाठक को 2536 वोट से हराया।

प्रोफाइल - 2003, 2008 और 2013 में विधायक रहे। शिवराज सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। 2018 का चुनाव 121 वोट के अंतर से हारे थे।




प्रद्युम्न सिंह तोमर

नाम - प्रद्युम्न सिंह तोमर

उम्र : 53

शिक्षा : ग्रेजुएट

वर्त्तमान सीट - शिवराज सरकार में मंत्री रहे ग्वालियर से तीसरी बार के विधायक। कांग्रेस के सुनील शर्मा को 19000 वोट से हराया।

प्रोफाइल : 2008 में पहली बार विधायक बने। 2013 में बीजेपी के जयभान सिंह पवैया से हारे। 2018 में विधायक बने। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए। शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे।



संपतिया उइके

नाम - संपतिया उइके

उम्र : 56

शिक्षा : ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - मंडला से विधायक। कांग्रेस के डॉ. अशोक मर्सकोले को 15947 वोट से हराया।

प्रोफाइल : राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। 2013 में मंडला विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी थीं, लेकिन कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उड्के से हार गई थीं।पहली बार मंत्री बनीं




राकेश शुक्ला

नाम राकेश शुक्ला

उम्र : 57

शिक्षा : ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - मेहगांव (भिंड) से विधायक। कांग्रेस के राहुल भदौरिया को 22010 वोट से हराया।

प्रोफाइल : पिता सुखराम शुक्ला ग्वालियर के संघ संचालक रहे। बीजेपी ने 1998 में मेहगांव से उम्मीदवार बनाया, जीते। 2003 में बीजेपी के टिकट पर लड़े लेकिन चुनाव हार गए।पहली बार मंत्री बने




इंदरसिंह परमार

नाम - इंदरसिंह परमार

उम्र : 59

शिक्षा : बीएससी, एलएलबी

वर्तमान सीट - शुजालपुर (शाजापुर) से विधायक। कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार को 14271 वोट से हराया।

प्रोफाइल : 2002 में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, 2009 से 2012 तक भाजपा जिला महामंत्री रहे। शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री रहे।शिवराज सरकार में मंत्री रहे




नागर सिंह चौहान

नाम - नागर सिंह चौहान

उम्र : 46

शिक्षा : ग्रेजुएट

वर्त्तमान सीट - आलीराजपुर से तीसरी बार विधायक। कांग्रेस के मुकेश पटेल को 3723 वोट से हराया।

प्रोफाइल : प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इस सीट से 2003, 2008 और 2013 में लगातार जीत की हैट्रिक बना चुके हैं। पिछला चुनाव कांग्रेस के मुकेश पटेल से हार गए थे।





प्रतिमा बागरी

नाम - प्रतिमा बागरी

उम्र : 35

शिक्षा : एलएलबी

वर्तमान सीट - रैगांव (सतना) से विधायक। कांग्रेस के कल्पना वर्मा को 36060 वोट से हराया।

प्रोफाइल : वे लंबे समय तक भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रहीं। सतना जिला संगठन महामंत्री भी रहीं। पिता जय प्रताप और मां कमलेश दोनों एक ही कार्यकाल में पंचायत सदस्य रहे हैं।



चैतन्य कश्यप

नाम - चैतन्य काश्यप

उम्र : 64

शिक्षा : ग्रेजुएट

वर्तमान सीट - रतलाम शहर से तीन बार के विधायक। कांग्रेस के पारस सकलेचा को 60708 वोट से हराया।

प्रोफाइल : भाजपा के टिकट पर 2013 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 2010 से 2015 तक भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे। मध्य प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे।पहली बार मंत्री बने

Updated : 25 Dec 2023 5:25 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top