Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना, कहा - जनता खिलाफ है, इसलिए चुनाव से भाग रहे

भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना, कहा - जनता खिलाफ है, इसलिए चुनाव से भाग रहे

भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना, कहा - जनता खिलाफ है, इसलिए चुनाव से भाग रहे
X

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश की जनता के मंसूबों को समझ रही है। कांग्रेस को पता है कि अगर चुनाव होते हैं, तो जनता उसका क्या परिणाम देने वाली है। इसीलिए कांग्रेस अब हर चुनाव से भागना चाहती है, चुनाव में अड़ंगे लगाने के लिए हथकंडेबाजी करती है। चुनाव में होने वाली फजीहत की कल्पना कर कांग्रेस के कार्यकर्ता तो भाग ही रहे हैं, लेकिन अब उनके नेतृत्व को भी यह लगने लगा है कि चुनाव में जायेंगे तो मुंह की खानी पड़ेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

पंचायत के चुनाव लोकतंत्र के आधार -

शर्मा ने कहा कि पंचायतों के चुनाव पंचायती राज व्यवस्था के आधार हैं और लोकतंत्र को मजबूती देते हैं। पंचायत चुनाव में गांव-गांव से जनप्रतिनिधि चुनकर आयेंगे, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी और गांव-गांव तक विकास होगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह निर्णय किया और माननीय चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की है। लेकिन कांग्रेस के नेता पंचायत चुनाव को लेकर दोहरी भूमिका अपना रहे हैं। कहते कुछ हैं, करते कुछ और हैं। कांग्रेस पार्टी अपनी दोहरी नीति के साथ लगातार यह प्रयास कर रही है कि ये चुनाव टल जाएं।

कार्यकर्ता अपनी मेहनत और सरकारों के काम से जीतेंगे चुनाव -

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हालांकि ये चुनाव बिना सिंबॉल के होते हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे कार्यकर्ता ये चुनाव लड़ते हैं, तो ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल करेंगे। इसकी वजह यह है कि हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ पर काम में लगे हैं। दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकारें गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि पंचायत और नगर निकाय के चुनाव प्रदेश को मजबूती देंगे।

Updated : 21 Dec 2021 8:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top