Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हुई लापता, अज्ञातों ने राजधानी में लगाए पोस्टर

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हुई लापता, अज्ञातों ने राजधानी में लगाए पोस्टर

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हुई लापता, अज्ञातों ने राजधानी में लगाए पोस्टर
X

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संकट के साथ पोस्टर वार भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता होने के पोस्टर लगने के बाद अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्टर लगे है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने लगाए हैं। पोस्टर में लगाने वाले ने कोई जानकारी भी नहीं दी है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात लोगों ने यह पोस्टर लगाए हैं।

प्रदेश में जारी लॉकडाउन के कारण जनप्रतिनिधियों के जनता के बीच नहीं पहुंचा पाने को लेकर राजनीति हो रही है। राजधानी में कई जगह यह पोस्टर लगाए गए है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाए गए इन पोस्टर्स में लापता की तलाश लिखते हुए यह पूछा गया है की कोरोना आपदा की इस घड़ी में जब जनता परेशान है। ऐसे समय में प्रज्ञा सिंह ठाकुर कहाँ लापता हो गयी है।

बता दें इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी सांसद प्रज्ञा के गायब होने का मुद्दा उठा चुकी है। कांग्रेस एक नेता ने भोपाल सांसद को ढूंढ कर लाने वाले को 5000 और प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया था। जिसके बाद सांसद ने ट्वीट कर अपने अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।


Updated : 30 May 2020 7:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top