Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मितेन्द्र दर्शन सिंह बने मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने के बाद बड़ा फैसला

मितेन्द्र दर्शन सिंह बने मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने के बाद बड़ा फैसला

मितेन्द्र दर्शन सिंह बने मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने के बाद बड़ा फैसला
X

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की थी। झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को पत्र लिखकर मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया था। भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ ही देर बाद मंगलवार को ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को संबोधित पत्र में लिखा कि देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व हम सबके नेता राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ देश भर में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। इस वक्त प्रत्येक लोकसभा सीट जीतना जितना कांग्रेस के लिए जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा इस देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी है। चूंकि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, इस कारणवश मुझे अपना अधिकतम समय इस लोकसभा क्षेत्र में देना पड़ रहा है, जिसके चलते मैं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका को पूरे प्रदेश में निभाने में खुद को असहज पा रहा हूं और अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझें तो आप आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूं। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।

विक्रांत भूरिया का यह पत्र सार्वजनिक होने के कुछ ही घंटे बाद ग्वालियर के मितेंद्र दर्शनसिंह को युवक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। फिलहाल यह तय नहीं है कि मितेंद्र कब पदभार संभालेंगे, लेकिन उनकी नियुक्ति के बाद युवक कांग्रेस की राजनीति में ग्वालियर का दबदबा बढ़ना तय माना जा रहा है।


Updated : 13 April 2024 12:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top