Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस की नीतियां अंग्रेजों के समान

गृहमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस की नीतियां अंग्रेजों के समान

गृहमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस की नीतियां अंग्रेजों के समान
X

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सोशल मीडिया में डिस लाइक मिलने का बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की कांग्रेस के नेताओं को जब बाढ़ के समय लोगों के बीच जाना चाहिए था तब वह नरेंद्र मोदी जी के 'डिसलाइक' की चिंता कर‌ रहे हैं,‌ आप इससे इनकी सोच का अंदाजा लग‌ा‌ सकते है‌, इसलिए इन्हें जनता भी नापसंद करती हैं। उन्होंने कहा की डिस लाइक उन कांग्रेस नेताओं को करना चाहिए जो आपदा के समय घर से ही नही निकले।उन्होंने कहा, की कांग्रेस अंग्रेजों की नीतियों पर काम करती है। कांग्रेस अंग्रेजों की तरह फूट डालो, शासन करो की नीति अपना रही है। यह जाति की राजनीति करते है।

भिंड और मुरैना को अलर्ट पर

प्रदेश में बाढ़ के हालातों पर चढ़ा करते हुए गृहमंत्री ने बताया की होशंगाबाद और भोपाल के आसपास बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी लगातार नीचे उतर रहा है। अब तक 2300 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। पांच हजार लोगों को बाढ़ आने से पहले ही राहत शिविरों में विस्थापित कर दिया गया था।बाढ़ का पानी कोटा बैराज पहुंचने के बाद‌ उसके‌ गेट खोल दिए गए है और भिंड और मुरैना को अलर्ट कर दिया गया है। भोपाल से एक रेस्क्यू टीम भेजी गई है जो‌ ग्वालियर में कैंप करेगी।




Updated : 4 Sep 2020 1:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top