Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिसौदिया हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिसौदिया हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिसौदिया हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
X
मंत्री महेंद्र सिसोदिया एवं मंत्री अरविन्द भदौरिया आपस में चर्चा करते हुए 

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा बल्कि समय के साथ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आमजनों के साथ मुख्यमंत्री सहित अब तक कई मंत्री,विधायक कोरोन की चपेट में आ चुके है। अब प्रदेश सरकार में मंत्री एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी एवं संपर्क में आये लोगों से जांच कराने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा जांच के दौरान मुझमें कोविड पॉजिटिव लक्ष्ण आएं हैं और मैं चिरायु अस्पताल में उपचाररत हूँ।मेरे संपर्क में जो भी आए हैं वे अपना टेस्ट करालें।आने वाला चुनाव भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का खुद का चुनाव है, और मुझे विश्वास है हम निश्चित रूप से सफल होंगे।



सिंधिया ने जल्द स्वस्थ होने की कामना -

मंत्री महेंद्र सिसोदिया एवं उनकी माँ के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया व उनकी माताजी के अस्वस्थ होने की जानकारी प्राप्त हुई। ईश्वर से आपके शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।




Updated : 22 Sep 2020 11:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top