Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राहुल ना तो जीडीपी समझ रहे और ना ही अर्थव्यवस्था : मंत्री भूपेंद्र सिंह

राहुल ना तो जीडीपी समझ रहे और ना ही अर्थव्यवस्था : मंत्री भूपेंद्र सिंह

राहुल ना तो जीडीपी समझ रहे और ना ही अर्थव्यवस्था : मंत्री भूपेंद्र सिंह
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव से पहले ही राजनीति गर्माती जा रही है।दोनों दलों के मुख्य नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आये। इसी बीच प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।उन्होंने कांग्रेस को परिवार पर आधारित पार्टी बताया है। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी होने की बात कही है।

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा की कांग्रेस पार्टी परिवार पर आधारित है, देश में राहुल और सोनिया गांधी तो मध्यप्रदेश में कमलनाथ का परिवार हैं। उन्होंने कहा कि ना तो गांधी जी खतरे में है और ही संविधान खतरे में है मैं तो कहता हूँ पूरी कांग्रेस खतरे में हैं। उपचुनाव में प्रत्याशियों की सूची को लेकर मंत्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है, हमारे लिए पार्टी प्रथम तो प्रत्यशियों की सूची द्वितीय है। जल्द ही प्रत्यशियों के नाम सामने होंगे।

राहुल गांधी सिर्फ राजनीति करते हैं -

राहुल गांधी के जीडीपी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 'कोरोना महामारी में पूरी दुनिया की जीडीपी कम हुई, भारत भी उसका हिस्सा है। पूरी दुनिया मे जीडीपी कम हो रही राहुल गांधी सिर्फ राजनीति करते हैं। वह नातो जीडीपी समझ रहे और ना ही अर्थव्यवस्था। प्रदेश में बाढ़ से बिगड़े हालातों पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन मुख्यमंत्री गांव -गांव जा रहे है वह कल भी जीवन को दांव को लगाकर नाव से गांव में पहुँचे थे। मुख्यमंत्री सबको आस्वाशन दिला रहे है कि आपदा के समय मे सरकार साथ खड़ी है। सबको सहायता दी जाएगी। भोपाल- इंदौर का मास्टर प्लान अपने अंतिम दौर में है संभवत: वह 4 महीने में सामने होगा।

Updated : 4 Sep 2020 1:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top