Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > बूथ जीतो, यह मंत्र भी है, लक्ष्य भी है

बूथ जीतो, यह मंत्र भी है, लक्ष्य भी है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से स्वदेश समूह संपादक अतुल तारे की भेंट...

VD  Sharma
X

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भेंट 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदा शर्मा मूलत: स्वयं को एक कार्यकर्ता ही मानते हैं। बीते 15 दिनों में एक तरफ वह पूरे प्रदेश में सभाएं तो कर ही रहे हैं पर साथ ही वह संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें एक दिशा भी दे रहे हैं। देर रात लौटे श्री शर्मा आज बालाघाट-सिवनी के दौरे पर हैं। भोपाल स्थित चार इमली अपने निवास से राजा भोज हवाई अड्डे के बीच एवं बाद में प्रतीक्षालय में श्री शर्मा ने स्वदेश को एक विशेष भेंट दी और सवालों के जवाब भी।

लगभग 30 मिनट में श्री शर्मा के मोबाइल की लगातार घंटियां भी बज रही थीं, जिनमें से उन्होंने पांच- छह जनों से बातचीत भी की। ध्यान आया, चाहे सुदूर झाबुआ, अलीराजपुर का कोई क्षेत्र हो या चंबल की कोई विधानसभा या इसी बीच राष्ट्रीय नेतृत्व से कोई निर्देश श्री शर्मा के टिप्स पर इन दिनों पूरा प्रदेश है। आत्मविश्वास से लबरेज श्री शर्मा कहते हैं, वह अपनी टीम के परिश्रम एवं समर्पण से गदगद हैं, परिणाम अप्रत्याशित होंगे। भाजपा अपनी लड़ाई एक-एक बूथ पर लड़ रही है। हम विधानसभा में जीत का नहीं बूथ में विजय प्राप्ति के लक्ष्य की ओर हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदा शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन की चुनावी रणनीति 65,523 बूथों पर केंद्रित है। एक-एक बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। 41 लाख कार्यकर्ता 'डिजिटली एनरोल' हैं। हमारा लक्ष्य भी बूथ जीतना है और मंत्र भी यही है। श्री शर्मा कहते हैं मुझे गर्व है कि कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व की कल्पना को जमीन पर साकार किया है। यही नहीं जो कार्यकर्ता किसी दायित्व पर नहीं हैं उन्हें भी काम में जोड़ा गया है।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने एक हवा बनाने का असफल प्रयास किया था कि साा विरोधी लहर है। सच्चाई यह है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का असर है और जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 'एमपी के मन में मोदी' यह नारा नहीं है। केंद्र सरकार के 1 लाख 17 हजार करोड़ के गरीब कल्याण के कार्य मध्य प्रदेश में चल रहे हैं। 3.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 64 लाख प्रधानमंत्री आवास, 54 लाख स्वच्छता मिशन के लाभार्थी एवं अन्य योजना के करोड़ों के लाभार्थी आज भाजपा के साथ हैं। मध्य प्रदेश में मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान समान निधि में 6000 प्रदेश की ओर से देकर किसानों को जोड़ा है। साथ ही लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश का भाव धरातल ही भाजपा के पक्ष में कर लिया है।

श्री शर्मा ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि चुनाव के सारे सूत्र केंद्र के हाथ में हैं और केंद्र को प्रदेश पर विश्वास नहीं। आपने कहा, सच यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव एवं सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का दिशा निर्देशन उनकी सोच, हम सबको एक उत्साह एवं संबल प्रदान कर रही है। मध्य प्रदेश भाजपा का संगठन श्रद्धेय ठाकरे जी, राजमाता जी की तपस्या का फल है और आज देश को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। श्री शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह बड़ी जनसभा भी कर सकते हैं पर वे स्वयं एक-एक कार्यकर्ता बैठक में जा रहे हैं, यही भाजपा की ताकत है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश के किस क्षेत्र में अधिक मजबूत है और किधर चुनौती का सामना कर रही है, यह प्रश्न ही गलत है। आपने कहा-मैं पूरा प्रदेश घूम आया हूँ। भाजपा शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, यह आप लिख लें।

क्या सरकार बनने पर आप मुयमंत्री के दावेदार होंगे पर श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। मैं अपनी भूमिका तय नहीं करता। शिवराज सिंह ने प्रदेश को ऐतिहासिक सफलताएं दी हैं, चुनाव बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह हम जैसे कार्यकर्ताओं का विषय नहीं है। मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों नहीं प्रस्तुत किया गया, इस पर श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस नहीं है, यहाँ टीम लड़ती है, हम सामूहिक नेतृत्व पर यकीन करते है।

श्री शर्मा ने कांग्रेस की देश विरोधी, सनातन विरोधी नीतियों पर हमला बोला। आपने कहा कि कांग्रेस के झूठ का जनता उचित उार देने का मन बना चुकी है। श्री शर्मा ने फिर दोहराया भाजपा का कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर सजग प्रहरी की तरह मैदान पर डटा हुआ है। प्रदेश में टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 230 सीट और हजारों दावेदार, असंतोष स्वाभाविक है। यह पहले भी होता था। पर कार्यकर्ता मान गए हैं। पूरे प्रदेश में सिर्फ चार या पांच स्थानों पर प्रमुख कार्यकर्ता आज भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं। यह प्रतिशत बेहद कम है। संवाद उनसे आज भी जारी है। हमें उम्मीद है परिणाम सकारात्मक आएंगे।

Updated : 9 Nov 2023 2:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Atul Tare

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top