Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > किसानों की कर्जमाफी सदी का सबसे बड़ा घोटाला - नरोत्तम मिश्रा

किसानों की कर्जमाफी सदी का सबसे बड़ा घोटाला - नरोत्तम मिश्रा

ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर की हुई बैठक में खुली पुरानी फाइलें

किसानों की कर्जमाफी सदी का सबसे बड़ा घोटाला - नरोत्तम मिश्रा
X

भोपाल। प्रदेश की सत्ता में आते ही शिवराज सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समय में हुए कार्यों की फाइलें खोल दी हैं। पिछली सरकार के कार्यों की समिक्षा करने के लिए सरकार ने ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर का गठन किया था। आज इसकी पहली बैठक मंत्रालय में आयोजित हुई। जिसमें इसके सदस्य गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल मौजूद रहे। साथ ही बैठक में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास अशोक शाह, प्रमुख सचिव जल संसाधन डी.पी. आहूजा भी मौजूद रहे।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा शुरुआती जांच में तथ्य मिले है कि किसान ऋण माफी योजना के नाम पर सदी का सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। जिसमें ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांट दिए लेकिन कर्ज माफ नही हुआ। उन्होंने बताया कि बिना नाम पते, एवं राशि के प्रमाणपत्र यहाँ से सीएम के हस्ताक्षर से जारी कर दिए, पैसा भी जारी कर दिया गया, लेकिन किसानों के खातों तक कोई पैसा नही पहुंचा। आखिर पैसा कहां गया इसकी ही जांच होना है। उन्होंने कहा की कर्ज माफ़ी के नाम पर किसानों को ठगा गया है। जिसकी तह तक जाकर वास्तविकता को सामने लाना है। मंत्री ने बताया की कोरे प्रमाण पत्र जारी किये गए। यह किसानों के साथ सदी का सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। उस समय भी उनकी ही पार्टी के नेता कहते थे कि कर्ज माफ नही हुआ।

इस बैठक में मंत्री समूह की दूसरी बैठक अगले सप्ताह आयोजित होगी। जिसमें सभी अधिकारीयों आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।अगली बैठक में अफसरों को इस विषय पर पूरा ब्यौरा देना होगा और दस्तावेजों के आधार पर पूर्व सरकार के फैसलों की छानबीन की जाएगी।

ग्वालियर हादसे पर जताया दुःख -

ग्वालियर में हुई आगजनी की घटना में सात लोगों की मौत पर नरोत्तम मिश्रा ने दुःख जताया।उन्होंने बताया की शिवराज सिंह चौहान ने इस दुखद घटना में मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।



Updated : 19 May 2020 6:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top