Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शादी कराने का झांसा देकर मैरिज ब्यूरो संचालक ने ठगे एक लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी कराने का झांसा देकर मैरिज ब्यूरो संचालक ने ठगे एक लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी कराने का झांसा देकर मैरिज ब्यूरो संचालक ने ठगे एक लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

भोपाल। पीथमपुर थाना क्षेत्र ने मैरिज ब्यूरो के नाम शादी का झांसा और ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मैरिज ब्यूरो संचालक सहित तीन लोगों को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। ये आरोपित मैरिज ब्यूरो चलाने का प्रचार कर शादी के इच्छुक लोगों को जाल में फंसाते थे। इसके बाद अच्छे रिश्ते दिलाने का लालच देकर लोगों से रूपए ऐंठकर गायब हो जाते थे। पीथमपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से भी इसी तर्ज पर एक लाख रूपए की ठगी की थी।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अतुल ने अखबार में मैरिज ब्यूरो के नाम से विवाह संबंधी एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया तो रोशनी मानिकपुरी नाम की महिला ने फोन उठाया और शादी कराने का वादा किया। महिला ने छह माह की दोस्ती में अच्छे रिश्ते दिखाने के नाम पर फरियादी से एक लाख रूपए ऐंठ लिए। इसके बाद उसने अतुल से बात करना बंद कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर छत्तीसगढ़ में आरोपितों के ठिकानों पर छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया की आरोपियों के मोबाइल नंबर बैंक खातों केवाईसी की जानकारी जुटाई। इनसे प्राप्त दस्तावेजों और लोकेशन के आधार पर टीम ने आरोपी रोशनी मानिकपुरी उर्फ लेखनी तिवारी पति महेंद्र मानिकपुरी, संगीता पिता सियाराम यादव और टीम के मास्टरमाइंड मुकेश पिता रेशम लाल वर्मा को बिलासपुर से गिरफ्तार किया।

Updated : 28 Nov 2022 2:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top